दिल्ली एक बार फिर हुई अलर्ट : लाल किले और चांदनी चौक के मंदिर स्थल निशाने पर

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लाल किले के आसपास IED ब्लास्ट की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba ने भारत के प्रमुख स्थानों को निशाना बनाने की साजिश रची है। चांदनी चौक के मंदिर समेत कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं। CCTV मॉनिटरिंग, वाहन जांच और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने कहा है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है और घबराने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली एक बार फिर हुई अलर्ट : लाल किले और चांदनी चौक के मंदिर स्थल निशाने पर

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद एक बार फिर दिल्ली में सिक्योरिटी बढ़ाई गयी। लाल किले के आसपास IED ब्लास्ट की आशंका को लेकर अलर्ट जारी हुआ। खुफिअ जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भारत के कुछ प्रमुख स्थानों को अपने निशाने पर रखा है। सूत्रों की माने तो दिल्ली के चांदनी चौक का मंदिर भी आतंकियों के निशाने पर है, इस जानकारी के बाद दिल्ली के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासकि स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

हालांकि इस सूचनाओं की अभी जांच की जा रही है, लेकिन सुरक्षा की दृस्टि से एहतियात बरतना जरुरी है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही है।  संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी, वाहनों की जांच और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।  सुरक्षा एजेंसियों ने लोगो से सुरक्षा बरतने, सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वास्तु या गतिविधि की तुरंत जांच  पुलिस या आपात सेवाओं को जाँच देने की अपील की है। अधिकारीयों का कहना है की घबराने की बात नहीं है यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाये गए है।

यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए एक कार बम धमाके के बाद आया है।  उस धमाके में 13 लोगों की मौत हुई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लाल किले मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार फटने से आसपास कड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई थी और इलाके में अफरा तफरी मच गई थी।  6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमाके का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फ़िराक में है।