लॉरेंस गैंग पर बड़ा प्रहार, कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से लाया गया भारत, NIA ने जारी की तस्वीर

भारत की अपराध जगत में एक बड़ा झटका कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई आज सुबह अमेरिका से डिपोर्ट होकर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। लगभग 10 बजे उतरे विमान से उतरते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

लॉरेंस गैंग पर बड़ा प्रहार, कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से लाया गया भारत, NIA ने जारी की तस्वीर

नई दिल्ली। भारत की अपराध जगत में एक बड़ा झटका कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई आज सुबह अमेरिका से डिपोर्ट होकर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। लगभग 10 बजे उतरे विमान से उतरते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया, जिसकी तस्वीर भी जारी कर दी है जिसमें अनमोल सफेद टीशर्ट में नजर आ रहा है।। यह कार्रवाई लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टेरर-फंडिंग और हाई-प्रोफाइल हत्याओं के वैश्विक सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मानी जा रही है। अनमोल पर सिद्धू मूसेवाला हत्या, बाबा सिद्दीकी मर्डर और सलमान खान के घर फायरिंग जैसे मामलों में साजिश रचने के आरोप हैं, जबकि राजस्थान में उसके खिलाफ 21 से अधिक रंगदारी, हत्या के प्रयास और धमकी के केस दर्ज हैं।

NIA ने अनमोल को अमेरिका से डिपोर्ट होते ही गिरफ्तार कर लिया, जो लॉरेंस गैंग के 19वें आरोपी के रूप में दर्ज हुआ। एजेंसी ने कहा कि अनमोल 2022 से फरार था और अमेरिका से ही गैंग को लॉजिस्टिक सपोर्ट, शेल्टर और एक्सटॉर्शन (रंगदारी) के निर्देश दे रहा था। अब पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी, जहां से उसे जयपुर या मुंबई ले जाया जा सकता है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी ने डिपोर्टेशन की पुष्टि ईमेल से की, और कहा, "यह न्याय की दिशा में बड़ा कदम है।"

एयरपोर्ट से कोर्ट तक टाइट सिक्योरिटी

IGI एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। डॉग स्क्वॉड और स्पेशल फोर्स ने वाहनों की गहन जांच की। NIA सूत्रों के अनुसार, अनमोल के साथ 200 अन्य भारतीय (जिनमें 197 अवैध प्रवासी और दो पंजाब के फरार) भी डिपोर्ट हुए थे। विमान लुइसियाना से उड़ा था, जहां अनमोल को हिरासत में रखा गया था। गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीरें सामने आईं, जिसमें अनमोल को NIA कस्टडी में दिखाया गया।

पटियाला हाउस कोर्ट में NIA ट्रांजिट रिमांड मांगेगी, ताकि अनमोल को महाराष्ट्र या राजस्थान ले जाया जा सके। मुंबई पुलिस ने पहले ही दो एक्सट्राडिशन रिक्वेस्ट भेजी थीं। NIA केस RC 39/2022/NIA/DLI (लॉरेंस बिश्नोई टेरर-गैंगस्टर कांस्पिरेसी) में अनमोल को मार्च 2023 में चार्जशीट किया गया था। एजेंसी ने कहा, "अनमोल ने गोल्डी ब्रार और लॉरेंस के साथ 2020-2023 में टेरर एक्ट्स में सहयोग किया। वह अमेरिका से शूटर्स को सपोर्ट और एक्सटॉर्शन चला रहा था।" यह गिरफ्तारी गैंग के इंफ्रास्ट्रक्चर, फंडिंग और हथियार तस्करी नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में मील का पत्थर है।

अनमोल बिश्नोई का अपराधी इतिहास

अनमोल (उम्र 26 वर्ष) लॉरेंस का छोटा भाई है, जो बिश्नोई कम्युनिटी से जुड़ा है। 2017 में जोधपुर में पहली गिरफ्तारी हुई, जब उसने व्यापारियों पर रंगदारी और फायरिंग की साजिश रची। जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काटते हुए भी मोबाइल से ऑपरेशन चलाए। 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा होते ही अप्रैल 2022 में फर्जी रूसी पासपोर्ट पर कनाडा-यूएस भाग गया।

विदेश से उसने

  • सिद्धू मूसेवाला हत्या (मई 2022): साजिश रची, गोल्डी ब्रार के साथ लिंक।
  • बाबा सिद्दीकी मर्डर (अक्टूबर 2024): मुंबई में NCP नेता की हत्या की मास्टरमाइंड। MCOCA के तहत केस।
  • सलमान खान फायरिंग (अप्रैल 2024): गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी के ऑडियो-चैट लॉग्स बरामद।

राजस्थान कनेक्शन सबसे मजबूत: जयपुर (जी क्लब फायरिंग, 10 करोड़ रंगदारी), जोधपुर (वासुदेव इसरानी हत्या 2017, रितेश लोहिया फायरिंग), हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर (हत्या प्रयास) में 21+ केस। NIA ने कहा, अनमोल ने गैंग के 700+ शूटर्स को रिक्रूट किया, जो लेबर क्लास युवाओं से भरे हैं। गैंग का विस्तार 10-11 राज्यों में, गुजरात में 3000 करोड़ का शराब माफिया कंट्रोल।

NIA की जांच टेरर-गैंग नेटवर्क पर फोकस

NIA की जांच में अनमोल का रोल साफ: अमेरिका से शेल्टर, लॉजिस्टिक्स और एक्सटॉर्शन। गैंग का लिंक प्रो-खालिस्तान ग्रुप्स (बाबर खालसा) से, हथियार तस्करी से फंडिंग। लॉरेंस साबरमती जेल से ऑपरेट करता है, लेकिन अनमोल-गोल्डी जैसे विदेशी सहयोगी नेटवर्क चलाते थे। गिरफ्तारी से राजस्थान के 21 केसों के अलावा मुंबई, दिल्ली, पंजाब मामलों में नया खुलासा संभव।