भाजपा सरकार 'गरीब को गणेश मानकर' सेवा कर रही, विकास रथ से जनता तक पहुंचा रही उपलब्धियां- सीएम भजनलाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को गणेश मानकर सेवक की भूमिका में काम कर रही है।

भाजपा सरकार 'गरीब को गणेश मानकर' सेवा कर रही, विकास रथ से जनता तक पहुंचा रही उपलब्धियां- सीएम भजनलाल

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को गणेश मानकर सेवक की भूमिका में काम कर रही है। उन्होंने सरकार के दो वर्ष पूरे होने के संदर्भ में जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करने को अपना नैतिक दायित्व बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा नैतिक दायित्व है कि हम सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखें। हमारी सरकार ने बिनाा किसी भेदभाव के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट आवंटित किया है और हर विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ के माध्यम से विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता तक पहुंचाया जा रहा है।"

आधिकारिक बयान के अनुसार, सीएम शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने दो वर्षों में सुशासन, जनकल्याण और चहुंमुखी विकास के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं, जो ऐतिहासिक हैं और समृद्ध एवं विकसित राजस्थान की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

यह बयान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें विकास रथों के माध्यम से राज्यभर में उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।