Monsoon Skin Care: मानसून में बढ़ गई है उमस और गर्मी? भूलकर भी न करें ये 5 स्किनकेयर गलतियां
Monsoon Skin Care Tips: मानसून में पिंपल्स, ऑयली स्किन और पिगमेंटेशन से बचने के लिए इन 5 स्किनकेयर गलतियों से बचें। जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की जरूरी सलाह।
Monsoon Skin Care Tips: मानसून के मौसम में बारिश के बीच अचानक तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ जाती है। पसीना, ह्यूमिडिटी, ज्यादा ऑयल और यूवी एक्सपोजर के कारण पिंपल्स, ऑयली स्किन और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में त्वचा की देखभाल करते समय कुछ आम गलतियों से बचना जरूरी है।
डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. अजय राणा के अनुसार, मानसून में स्किनकेयर रूटीन को जरूरत से ज्यादा आक्रामक बनाने के बजाय त्वचा की जरूरत के हिसाब से रखना चाहिए।
1. बार-बार चेहरा न धोएं
पसीने और ऑयलीनेस के कारण दिन में कई बार चेहरा धोना सही नहीं है। इससे स्किन बैरियर प्रभावित हो सकता है और जलन बढ़ सकती है। इसके बजाय जेंटल क्लेंजर का इस्तेमाल करें। अगर लगातार बहुत ज्यादा ऑयलीनेस या एक्ने की समस्या है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।
2. पिंपल्स को दबाने की गलती न करें
पिंपल्स को बार-बार दबाने या छेड़ने से सूजन बढ़ सकती है और बाद में दाग-धब्बे पड़ने का खतरा रहता है। लगातार एक्ने होने पर समय रहते विशेषज्ञ से सलाह लेकर उचित उपचार कराना बेहतर है।
3. सनस्क्रीन को न करें नजरअंदाज
मानसून में बादल होने के बावजूद यूवी एक्सपोजर से त्वचा प्रभावित हो सकती है। इसलिए रोजाना ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा होना चाहिए। पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए बिना सलाह के स्ट्रॉन्ग ब्लीचिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें।
4. ज्यादा स्क्रबिंग से बचें
ब्लैकहेड्स और डलनेस दूर करने के चक्कर में बार-बार स्क्रब करने से त्वचा में जलन और संवेदनशीलता बढ़ सकती है। जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन करने के बजाय त्वचा के मुताबिक सही और सुरक्षित इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करना बेहतर है।
5. एक्ने के दागों को नजरअंदाज न करें
पिंपल्स खत्म होने के बाद भी अगर चेहरे पर गहरे दाग या स्कार्स रह गए हैं तो केवल क्रीम से हर तरह के स्कार का इलाज संभव नहीं होता। स्कार की गहराई और प्रकार के अनुसार माइक्रोनीडलिंग, लेजर रिसर्फेसिंग, सब्सिशन जैसी प्रक्रियाओं की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए ऐसे उपचार डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से ही कराएं।

