सतना-रीवा रेल लाइन के लिए मिला बजट: नई रेल लाइन के लिए 366 तो दोहरीकरण के लिए मिले 184 करोड़
फैक्ट फाइल
कब-कब रेल बजट में कितना मिला फंड
ललितपुर-सतना, रीवा, सिंगरौली नई रेल-लाइन परियोजना 541 किमी
- स्वीकृत लागत 16159 करोड़
- दिया गया बजट
- 2018-19 - 315 करोड़
- 2019-20 - 380 करोड़
- 2020-21 - 110 करोड़
- 2021-22 - 366 करोड़
सतना-रीवा दोहरीकरण 50 किमी
- स्वीकृत लागत-403 करोड़
- 2019-20 - 40 करोड़
- 2020-21 : 52 करोड़
- 2021-22 : 184 करोड़
सतना | इस बार के रेल-बजट में नई रेल लाइन परियोजना के साथ-साथ दोहरीकरण के लिए सरकार ने खजाना खोजा है। 1 फरवरी को आम बजट पेश किया गया था जिसमें रेल मंत्रालय के लिए वर्ष 2021-22 में राजस्व प्राप्तियां एवं खर्च का विवरण भी शामिल था। बजट में रेलवे का आवंटित खर्च एवं प्राप्तियों का विवरण भेज दिया है जिसमें ललितपुर-सतना, रीवा-सिंगरौली व महोबा-खजुराहो नई रेल प्रोजेक्ट के लिए 366 करोड़ का फंड दिया गया है। वहीं सतना- रीवा डबल रेल लाइन के लिए 184 करोड़ का फंड मिला है।
पिछले वर्ष नई रेल लाइन परियोजना के लिए भी बजट कम था और दोहरीकरण के लिए भी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2020-21 नई रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए 110 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी तो वहीं सतना, रीवा के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के लिए 52 करोड़ ही स्वीकृत हुए थे। बताया गया कि जोन में नई रेल लाइन परियोजना के लिए 436 करोड़ का फंड दिया गया है जिसमें सबसे ज्यादा राशि ललितपुर- सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के लिए है।