राजस्थान में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर मुख्यमंत्री का सैनिक कल्याण कोष में अंशदान
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसंबर) के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक सादे समारोह में सैनिक कल्याण एवं अराक्षित सहयोग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से प्रतीकात्मक झण्डा (बैज) ग्रहण किया।
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसंबर) के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक सादे समारोह में सैनिक कल्याण एवं अराक्षित सहयोग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से प्रतीकात्मक झण्डा (बैज) ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए सैनिक कल्याण कोष में स्वेच्छा से ऑनलाइन अंशदान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, उनका सम्मान और उनके परिवारों की देखभाल हमारी प्राथमिकता है।
सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर अधिक से अधिक अंशदान करने की अपील की।

