तेल का टैंकर पलटा, 40 टन सरसों का तेल 2 घंटे में ‘लूट’ ले गए ग्रामीण

धौलपुर जिले के ठाकुरदास का नगला गांव के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। सरसों के तेल से भरा एक टैंकर बस को साइड देने के चक्कर में बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया।

दो घंटे में तेल गायब

 हादसे में जहां गनीमत रही कि ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए, वहीं टैंकर से फैला करीब 40 टन सरसों का तेल ग्रामीणों ने महज दो घंटे में ड्रमों और बर्तनों में भरकर 'लूट' लिया। बाल्टियां, ड्रम और बोतलों में तेल भरकर दो घंटे में इसे ले गए। घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों ने टैंकर चालक की मदद करने की बजाय तेल लूटने पर ध्यान केंद्रित किया।

पुलिस ने टैंकर कराया सीधा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि टैंकर मालिक और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं ट्रक को सीधा कराने में पुलिस ने मदद की।

मुरैना से अलवर जा रहा था टैंकर

जानकारी के अनुसार टैंकर मध्यप्रदेश के मुरैना शहर से सरसों का तेल भरकर अलवर जा रहा था। NH-123 पर सामने से आ रही एक बस को साइड देने की कोशिश में टैंकर सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर उतर गया। चूंकि टैंकर में तेल भरा हुआ था, इसीलिए वो ब्रेक लगाने पर रुकने के बजाय अनियंत्रित होकर फिसल गया और सीधे पानी से भरे खेत में जाकर पलट गया।