Aaj Ka Rashifal: नाग पंचमी पर ग्रहों का खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक राशिफल
नाग पंचमी पर मंगल के नक्षत्र चित्रा में चंद्रमा का गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, प्रेम, धन और व्यापार का हाल।
आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। मंगल मिथुन राशि में, जबकि सूर्य, बुध और गुरु कर्क राशि में मौजूद हैं। केतु सिंह राशि में और शुक्र-चंद्रमा कन्या राशि में संयोग बना रहे हैं। चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और मंगल के नक्षत्र में चंद्रमा का होना कई मामलों में शुभ माना जाता है।
हालांकि, शुक्र के साथ चंद्रमा का संयोग रिश्तों से जुड़े मामलों में थोड़ी उलझन पैदा कर सकता है। कुछ लोगों को भावनात्मक द्वंद्व, बेचैनी या रिश्तों में असमंजस का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज नाग पंचमी का पर्व भी है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात और बातचीत के अवसर बन सकते हैं। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
आज छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। विपरीत लिंग से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे अनावश्यक आरोप या विवाद की स्थिति बने। काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात पर बहस या मतभेद हो सकते हैं। बातचीत करते समय संयम रखें। संतान से जुड़े मामले और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
आज भूमि, भवन या वाहन खरीदने के मजबूत योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि
आज आपका पराक्रम और मेहनत रंग लाएगी। नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी दूरी बनी रह सकती है। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। मित्रों, दोस्तों और परिवार से जुड़े लोगों का दायरा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आपके पास उपलब्ध धन में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों के लिहाज से दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
तुला राशि
आज आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रशंसा होगी और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी सुखद परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज मन में कुछ बेचैनी रह सकती है और बेवजह का डर परेशान कर सकता है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है। हालांकि, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत हैं। व्यापार भी अच्छा चलेगा। अनावश्यक चिंता से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्त होने के संकेत हैं। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा रह सकता है। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि
आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम तथा संतान से जुड़े मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कारोबार के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
आज दिन की शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति ठीक रहेगी और व्यापार भी अच्छा चलेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मीन राशि
आज आपको सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है, इसलिए जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति मध्यम रह सकती है, जबकि व्यापार सामान्य रूप से अच्छा चलता रहेगा। काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

