South Movies Release This Week: 20-21 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी 7 साउथ फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

South Movies Release This Week: अगस्त के तीसरे सप्ताह 7 साउथ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। जानें ‘खलीफा: पार्ट 1’, ‘राम इन लीला’, ‘ब्रह्म कमला’ समेत सभी फिल्मों की रिलीज डेट और स्टारकास्ट।

South Movies Release This Week: 20-21 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी 7 साउथ फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

South Movies Release This Week: अगस्त का तीसरा सप्ताह साउथ सिनेमा के दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस सप्ताह एक-दो नहीं बल्कि 7 साउथ फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। खास बात यह है कि इन फिल्मों में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सोशल ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। अगर आप साउथ फिल्मों के फैन हैं तो इस हफ्ते आपके पास थिएटर में फिल्म देखने के कई विकल्प होंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्म कब रिलीज हो रही है।

1. खलीफा: पार्ट 1

‘खलीफा: पार्ट 1’ मलयालम भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वैसाख ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, नील नितिन मुकेश, मालविका शर्मा, इंद्रांस, रेन्जी पणिक्कर और मोहिनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में मोहनलाल का कैमियो भी देखने को मिलेगा।

यह फिल्म 20 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2. राम इन लीला

‘राम इन लीला’ तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन रामचन्द्रन कन्नन ने किया है। फिल्म की स्टारकास्ट में रियो राज, वर्तिका जैन, चेतन कदंबी, मुनीशकांत, मालविका अविनाश और दीपा वेंकट शामिल हैं।

फिल्म 21 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी।

3. ब्रह्म कमला

कन्नड़ सिनेमा की ‘ब्रह्म कमला’ एक सोशल ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन सिद्दू पूर्णचंद्र ने किया है। फिल्म में अधविथि शेट्टी, रुथु चैत्र, लोकेंद्र सूर्या, बाला राजवाड़ी, सिद्दू पूर्णचंद्र और प्रमिला सुब्रमण्यम जैसे कलाकार नजर आएंगे।

‘ब्रह्म कमला’ 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4. अमीर लॉग

तेलुगू सिनेमा की ‘अमीर लॉग’ कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन रमना रेड्डी सोमा ने किया है। फिल्म में हरि मुन्नांगी, ससिधर कोचरलकोटा, मनोज आवुला, वेधा जलंधर, रावण नित्तुरु और साई योगी अहम किरदार निभा रहे हैं।

यह फिल्म भी 21 अगस्त 2026 को थिएटर में रिलीज होगी।

5. बेथलहम कुदुम्बा यूनिट

मलयालम भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘बेथलहम कुदुम्बा यूनिट’ में निविन पॉली, ममिता बैजू, संगीत प्रताप, रोशन शनावास, मीनाक्षी रवींद्रन और विनय फोर्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गिरीश एडी ने किया है।

दर्शक इसे 21 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

6. इरुमुडी

रवि तेजा स्टारर ‘इरुमुडी’ तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। फिल्म में रवि तेजा के अलावा प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार, बेबी नक्षत्र, अजय घोष और स्वासिका विजय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है।

7. मोधा राथिरी

तमिल भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मोधा राथिरी’ में ऋषिकांत, अनिशमा अनिलकुमार, ए. वेंकटेश, संगीता बालन और भानुप्रिया जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजा करुप्पासामी ने किया है।

‘मोधा राथिरी’ भी 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।