घर में सो रहे दो भाई जिंदा जले, तीसरा गंभीर जोधपुर किया रेफर
राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात घर में लगी आग में दो सगे भाइयों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को जोधपुर रेफर किया गया है। घटना उस समय हुई जब तीनों भाई एक ही कमरे में सो रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के एक गांव में देर रात हुआ। घर के अंदर सो रहे तीन भाइयों के कमरे में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दो भाइयों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। तीसरे भाई ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी।
घायल को जोधपुर रेफर
घायल युवक को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जोधपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
एक ही कमरे में सो रहे थे तीनों
परिवार के लोगों ने बताया कि तीनों भाई रोज की तरह एक ही कमरे में सोए थे। रात के करीब 2 बजे अचानक कमरे से धुआं और लपटें उठीं। जब तक आसपास के लोग पहुंचे, आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने शोर सुनते ही भागकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक अरुण और राजूराम की मौके पर ही जलकर मौत हो चुकी थी। जसराम को गंभीर झुलसने की हालत में बाड़मेर अस्पताल लाया गयाए जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया है।