Netflix Scholarship: फिल्मों और क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा मौका, 100 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Netflix ने 6 क्रिएटिव और आर्ट्स प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। फिल्ममेकिंग, स्क्रीनराइटिंग, VFX, एनिमेशन और मीडिया प्रोडक्शन के छात्रों को लाभ मिलेगा।

Netflix Scholarship: फिल्मों और क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा मौका, 100 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

नेटफ्लिक्स अब सिर्फ फिल्में और वेब सीरीज दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उभरते हुए क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए स्कॉलरशिप भी देने जा रहा है। कंपनी ने 6 अलग-अलग क्रिएटिव और आर्ट्स प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है।

इस स्कॉलरशिप का लाभ फिल्म मेकिंग, स्क्रीनराइटिंग, डायरेक्शन, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और मीडिया प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को मिल सकता है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा पूरी करने में मदद करना है।

ट्यूशन फीस समेत कई खर्च होंगे कवर

नेटफ्लिक्स फंड के जरिए चयनित छात्रों की ट्यूशन फीस और पढ़ाई से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों को कवर किया जाएगा। कंपनी का मकसद अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को क्रिएटिव इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर देना है।

कैसे होगा छात्रों का चयन?

स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, क्रिएटिव पोर्टफोलियो और आर्थिक जरूरत के आधार पर किया जाएगा। फिल्म, टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह पहल काफी मददगार साबित हो सकती है।