तीन ट्रेनों के समय में बदलाव, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशन पर बदली टाइमिंग; नवंबर से लागू होगा नया शेड्यूल

रेलवे ने परिचालन कारणों से लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर तीन ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में बदलाव किया है। संशोधित समय नवंबर 2026 से लागू होगा।

तीन ट्रेनों के समय में बदलाव, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशन पर बदली टाइमिंग; नवंबर से लागू होगा नया शेड्यूल

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से तीन रेलसेवाओं के लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार बदलाव नवंबर 2026 से लागू होंगे। यात्रियों को यात्रा से पहले संशोधित समय का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 15624, कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 6 नवंबर 2026 से कामाख्या से प्रस्थान करने वाली यात्रा में लखनऊ स्टेशन पर परिवर्तित समय के अनुसार पहुंचेगी।

ट्रेन का लखनऊ आगमन रात 12:40 बजे और प्रस्थान रात 12:50 बजे होगा।