दिल्ली में DCP ऑफिस के बाहर राहुल गांधी का धरना, गिरिराज सिंह ने बताया ‘नौटंकी’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली में DCP ऑफिस के बाहर धरने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी के प्रदर्शन को ‘नौटंकी’ करार दिया। उन्होंने राहुल गांधी पर राजनीतिक दिखावे के लिए धरना देने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।

गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के धरने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

