झालावाड़ डाकघर को बम से उड़ाने की मिली धमकी : ईमेल से मचा हड़कंप

Jhalawar के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। India Post कार्यालय को खाली कराकर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

झालावाड़ डाकघर को बम से उड़ाने की मिली धमकी : ईमेल से मचा हड़कंप
झालावाड़ डाक घर

राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक ईमेल ने हड़कंप मचा दिया, मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल सामने आया। धमकी मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम में जुट गया। जानकारी के अनुसार ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जैसे ही इसकी सूचना अधिकारियों को मिली, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

धमकी के बाद एहतियात के तौर पर मुख्य डाकघर भवन को तुरंत खाली करा लिया गया। वहां मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस, डीएसटी टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की और हर हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

इस बीच साइबर टीम धमकी भरे ईमेल की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल किसने और कहां से भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच जारी है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।