IPL 2026: क्या जयपुर के SMS स्टेडियम में नहीं होंगे मैच ? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
Indian Premier League 2026 में Rajasthan Royals के कुछ घरेलू मैच Sawai Mansingh Stadium में खेले जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल दावा कि जयपुर में मैच नहीं होंगे, भ्रामक बताया गया है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि IPL 2026 के मैच जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में नहीं होंगे। इस दावे को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भ्रम की स्थिति बन गई है। हालांकि उपलब्ध जानकारी और आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार यह दावा पूरी तरह सही नहीं है।
जयपुर में होंगे IPL के मैच
रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL टीम राजस्थान रॉयल्स अपने कुछ घरेलू मैच जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में खेलने के लिए सहमत हो गई है। समझौते के बाद तय किया गया कि IPL 2026 में टीम के 7 घरेलू मैचों में से 4 मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे, जबकि बाकी 3 मैच असम के गुवाहाटी में होंगे।
सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उठे थे सवाल
दरअसल कुछ समय पहले स्टेडियम की सुरक्षा और संरचना को लेकर एक स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट में फायर सेफ्टी, स्ट्रक्चर और दर्शकों की सुरक्षा से जुड़ी कमियों की बात कही गई थी।
इसी वजह से शुरुआत में यह आशंका जताई जा रही थी कि IPL मैच जयपुर से हट सकते हैं। बाद में राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों ने स्टेडियम में मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम शुरू कराया, जिसके बाद गतिरोध खत्म हुआ।
सरकार के हस्तक्षेप के बाद बना समाधान
राजस्थान सरकार और टीम प्रबंधन के बीच हुई बैठक के बाद यह तय हुआ कि आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे और स्टेडियम को IPL मैचों के लिए तैयार किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में मैच खेलने पर सहमति जताई।
Saloni Kushwaha 
