कांग्रेस नेताओं का धरना जारी, शहर की समस्याओं को लेकर प्रशासन को दी चेतावनी
राजस्थान के फलौदी शहर में मूलभूत सुविधाओं के बिगड़ते हालात को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शहर में लगातार दो दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है, जो 27 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा।

दरअसल, फलोदी शहर के कांग्रेस नेता महेश व्यास और पूर्व सभापति पन्नालाल व्यास शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे हैं। कल यानी मंगलवार को धरने का दूसरा दिन था। यह धरना 27 से 31 अक्टूबर तक पांच दिनों तक जारी रहेगा। इस धरने में पूर्व पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में शहर के लोग और युवा शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर में पेयजल संकट, सड़कों की जर्जर स्थिति और सफाई व्यवस्था की अव्यवस्था से आमजन परेशान हैं, लेकिन प्रशासन इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा। इसके विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं, लगातार चल रहे धरने को लेकर प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस पदाधिकारियों से बातचीत की, लेकिन फिलहाल धरना जारी है।