डूंगरपुर में छेड़छाड़ से तंग आकर 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के पीठ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 वर्षीय छात्रा आयुषी पाटीदार ने कथित तौर पर एक युवक की लगातार छेड़छाड़ और परेशानी से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

डूंगरपुर में छेड़छाड़ से तंग आकर 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के पीठ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 वर्षीय छात्रा आयुषी पाटीदार ने कथित तौर पर एक युवक की लगातार छेड़छाड़ और परेशानी से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आयुषी हाल ही में 12वीं कक्षा पास कर चुकी थी और जगदीश पाटीदार की बेटी थी।

घटना की जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को आयुषी घर से बीएसटीसी (शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स) का फॉर्म भरने के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक जावेद उसे पीछा करने लगा और जहां-जहां वह गई, उसे तंग करता रहा। परिवार के अनुसार, जावेद पहले से ही आयुषी को रोजाना परेशान करता था। इससे परेशान होकर आयुषी ने उसी दिन अपने परिवार के साथ धम्बोला थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

परिवार का आरोप है कि पुलिस की उदासीनता के कारण आयुषी इतनी निराश हुई कि उसने यह कदम उठा लिया। घटना से पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों में गुस्सा है और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह घटना महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा तथा पुलिस की संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।