अस्पताल की नर्सरी में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत
अस्पताल की नर्सरी में बुधवार को भीषण आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। घटना पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित PIMS अस्पताल में हुई।
एक अस्पताल की नर्सरी में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया।
यह दर्दनाक घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में हुई। जानकारी के मुताबिक, आग अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में लगी, जहां नवजात बच्चों को रखा गया था।
हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आग कैसे लगी और हादसे में इतनी बड़ी जनहानि कैसे
हुई।

