बाड़मेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, 3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, निकली अफवाह
राजस्थान में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। एहतियातन पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराकर सील किया गया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।
बाड़मेर। राजस्थान में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। एहतियातन पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराकर सील किया गया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।
जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि यह धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 9 बजे जिला प्रमुख की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ था। मेल में दोपहर 12 बजे धमाका होने का दावा किया गया था।
राजनीकांत और इलैयाराजा के नाम भी शामिल
धमकी भरे मेल में चेन्नई में अभिनेता रजनीकांत और संगीतकार इलैयाराजा के घरों में भी तीन-तीन RDX बम होने की बात लिखी गई थी, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।
डॉग स्क्वायड, ATS और बम डिस्पोजल टीम तैनात
सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराया। इसके बाद डॉग स्क्वायड, ATS और बम डिस्पोजल टीम ने करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और परिसर को फिर से सामान्य कर दिया गया।
IP एड्रेस ट्रेस करने में जुटी पुलिस
एसपी मीणा ने बताया कि इस तरह के फर्जी ईमेल के जरिए अफवाह फैलाने की कोशिश बार-बार की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल टीम गठित की गई है और धमकी भरे मेल के IP एड्रेस को ट्रेस करने की तकनीकी जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

