नहीं रहीं सुरों की मलिका आशा भोंसले, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस। 12,000 से अधिक गीतों की विरासत छोड़ गईं।

नहीं रहीं सुरों की मलिका आशा भोंसले, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Asha Bhosle

भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें एक दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

12 हजार से ज्यादा गीतों की अमर विरासत

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 12,000 से अधिक गाने गाकर संगीत की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे गीत आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया।

संघर्ष से भरी रही शुरुआती जिंदगी

वे प्रसिद्ध गायक Deenanath Mangeshkar की बेटी और महान गायिका Lata Mangeshkar की छोटी बहन थीं। बचपन में ही पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी, जिसके चलते उन्होंने कम उम्र में ही गायन शुरू कर दिया।

निजी जीवन में भी झेली कई चुनौतियां

कम उम्र में की गई पहली शादी उनके लिए कठिन साबित हुई। घरेलू परेशानियों के चलते उन्हें अलग होना पड़ा। बाद में उन्होंने अपने तीन बच्चों के साथ नई शुरुआत की और धीरे-धीरे परिवार से रिश्ते भी सुधरे।

आरडी बर्मन संग बना यादगार संगीत सफर

संगीतकार R. D. Burman के साथ उनकी जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए। दोनों का रिश्ता पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदला, जिसने संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

संगीत जगत में कभी न भरने वाली कमी

आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है। उनकी आवाज और योगदान हमेशा अमर रहेंगे।