मॉर्निंग वॉक पर दिखा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अलग अंदाज
Jaipur में सीएम Bhajanlal Sharma का अलग अंदाज़—मॉर्निंग वॉक के दौरान आमजन और बच्चों से मुलाकात, सादगी भरे व्यवहार ने जीता दिल।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह एक अलग ही अंदाज़ में नजर आए। जयपुर में अपने निवास से बाहर लोकभवन रोड पर मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने आमजन और बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात कर सबका दिल जीत लिया।
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सुबह लोकभवन रोड पर मॉर्निंग वॉक के दौरान राह चलते लोगों और बच्चों से गर्मजोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन से हाल-चाल जाना, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने बेहद सहज और सादगी भरे अंदाज़ में लोगों से संवाद किया, जिससे वहां मौजूद लोग भी काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों से बातचीत करते हुए उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीएम के इस आत्मीय व्यवहार को देखकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया।
Saloni Kushwaha 
