जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Jaipur के जवाहर सर्किल इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का मामला, CCTV में कैद आरोपी फरार। लगातार बढ़ रही घटनाओं से महिला सुरक्षा पर उठे सवाल।
जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के लिए पीछा कर रहे बदमाश ने सुनसान गली में महिला को पकड़ लिया। विरोध कर शोर मचाने पर तेजी से भाग निकला। छेड़छाड़ का वीडियो जवाहर सर्किल इलाके का होना सामने आया है। पुलिस फुटेज में कैद हुलिए के आधार पर बदमाश की तलाश में जुट गई है.....जवाहर सर्किल के मालवीय नगर इलाके में एक दरिंदा गर्भवती महिला का पीछा करता हुआ।महिला फोन पर बात करते हुए जा रही थी तभी दरिंदे ने उसे पीछे से पकड़ लिया और अश्लील हरकत की....पिछले दिनों भी आमेर में विदेशी युवती से अभ्रदता, ऑटो ड्राइवर के विदेशी ट्यूरिस्ट से गलत व्यवहार, इस्कॉन रोड पर बाइक सवार युवती से छेड़छाड़ की वारदात लगातार होना सामने आई है....इसके बाद सरेराह प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का वीडियो शनिवार को सामने आया है।वीडियो में एक बदमाश मोबाइल पर बात करते जा रही महिला का पीछा करता है। काफी दूरी से पीछा करने के बाद सुनसान गली में मौका पाकर पीछे से पकड़ महिला से छेड़छाड़ करता है। विरोध कर शोर मचाने पर बदमाश उल्टे पांव वापस भाग जाता है.....राजधानी में आए दिन हो रही इस तरह की हरकते पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और सरकार के महिला सुरक्षा पर दावा दोनो पर ही कड़े सवाल खड़े करती है....
Saloni Kushwaha 
