दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोंसले का 92 साल की उम्र में निधन
भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में Mumbai के Breach Candy Hospital में निधन। अंतिम दर्शन लोअर परेल और अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में।
भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 11 अप्रैल की शाम सीने में संक्रमण और अत्यधिक थकान के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कार्डियक अरेस्ट और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे आनंद भोंसले के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे से लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे, जबकि शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आठ दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से अधिक गीत गाकर भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई और अपनी अमिट छाप छोड़ी.. उनके निधन से देश को काफी श्रति हुई.. देश के फ़िल्म जगह के कलाकार, नेता व आमजनों ने सोशल साइट्स पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं इस दौरान जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने भी शौक वक्त किया
Saloni Kushwaha 
