जयपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की जयपुर सांसद ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Jaipur में Bharatiya Janata Party के ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत सांसद Manju Sharma की प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर।

जयपुर में 12 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा "नारी शक्ति वंदन अभियान" के तहत महिला शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान सांसद मंजू शर्मा ने अधिनियम के महत्व को समझाया और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया... अभियान का उद्देश्य मंडल से लेकर बूथ स्तर तक महिलाओं में जागरूकता फैलाना है, जिसके तहत 13 से 20 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस अभियान को बिना किसी बैनर-पोस्टर के सामाजिक जागरूकता के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर पंचायत से संसद तक उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका को मजबूत किया जा सके।