जयपुर में ज्वेलरी शॉप पर धावा: लाखों के गहने चोरी, CCTV में कैद वारदात
Jaipur के खासाकोठी पुलिया के पास ज्वेलरी शॉप में चोरी, बदमाश 18 किलो चांदी और सोना लेकर फरार। CCTV में कैद वारदात, पुलिस जांच तेज।
Jaipur में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार तड़के खासाकोठी पुलिया के पास स्थित एक ज्वेलरी शॉप को बदमाशों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने दुकान का चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसते ही लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
18 किलो चांदी और सोना लेकर फरार
जानकारी के मुताबिक, चोर दुकान से करीब 18 किलो चांदी के आभूषण और थोड़ी मात्रा में सोना लेकर फरार हो गए। उन्होंने बेहद कम समय में वारदात को अंजाम दिया और मौके से निकल भागे।
दुकान मालिक के अनुसार, बदमाशों ने तिजोरी खोलने की कोशिश भी की, लेकिन असफल रहने पर उन्होंने शोकेस और काउंटर में रखे गहनों को बैग में भर लिया।
सुबह खुला राज, टूटा मिला गेट
दुकान मालिक रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह लौटने पर जब गेट टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा दिखा, तब चोरी का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
दुकान में लगे कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक रात करीब 2 बजे के आसपास दुकान में घुसते नजर आ रहे हैं। पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
आरोपियों की तलाश तेज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Saloni Kushwaha 
