बाबा श्याम के दरबार में भक्तों की भारी भीड़, VIP दर्शन बंद; आज खाटूधाम पहुंचेंगे मुख्य सचिव

देवशयनी एकादशी पर खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। VIP दर्शन बंद, 14 कतारों से दर्शन की व्यवस्था, दो लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान।

बाबा श्याम के दरबार में भक्तों की भारी भीड़, VIP दर्शन बंद; आज खाटूधाम पहुंचेंगे मुख्य सचिव

देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शनिवार सुबह से ही रींगस से लेकर खाटू धाम तक भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हाथों में निशान लिए हजारों श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि शनिवार और रविवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए खाटूधाम पहुंच सकते हैं।

मंदिर परिसर को विशेष रूप से फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। देवशयनी एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया है, जिसे देखने के लिए भक्तों में खास उत्साह नजर आ रहा है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

VIP दर्शन पूरी तरह बंद, सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था

श्री श्याम मंदिर कमेटी ने इस बार विशेष व्यवस्था करते हुए VIP दर्शन पूरी तरह बंद कर दिए हैं। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को बिना किसी विशेष सुविधा के 14 अलग-अलग कतारों के माध्यम से सुगम दर्शन कराए जा रहे हैं। भीड़ और गर्मी को देखते हुए छायादार शेड, पीने के पानी, चिकित्सा सहायता और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

निशान यात्रा, महाआरती और प्रसाद वितरण का विशेष आयोजन

तोरण द्वार से निशान यात्रा के प्रवेश के बाद मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। आरती के बाद बाबा को भोग अर्पित किया जाता है और फिर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन का दावा है कि बेहतर व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के दर्शन हो रहे हैं।

देवशयनी एकादशी से शुरू हुआ चातुर्मास

मंदिर के पुजारियों के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी के साथ चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अब अगले चार महीने तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। ये सभी शुभ कार्य देवउठनी एकादशी के बाद दोबारा शुरू होंगे।

आज खाटूधाम पहुंचेंगे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन

देवशयनी एकादशी के अवसर पर राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन भी खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचेंगे। वे बाबा श्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर तथा खाटूधाम में चल रहे केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनके दौरे के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी समीक्षा