मानवेंद्र जसोल ने की दूसरी शादी, परिवार ने तोड़ा नाता, सच क्या ?

पश्चिमी राजस्थान की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि पूर्व सांसद और पूर्व विधायक Manvendra Singh Jasol ने समाज से बाहर की एक महिला से दूसरी शादी कर ली है। पत्र में उनकी माताजी Sheetal Kanwar, भाई Bhupendra Singh Jasol, बेटे Hamir Singh Jasol और पुत्री Harshini Kumari के नाम से बयान होने का दावा किया गया है। हालांकि इस पत्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह सच है या सोशल मीडिया पर फैल रही महज अफवाह?

कल रात से सोशल मिडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमे लिखा है की मानवेन्द्र सिंह जसोल ने दूसरी शादी कर दी है जिसके कारण जसोल परिवार ने उनसे किनारा कर दिया है और इस पोस्ट में मानवेन्द्र सिंह की माता और भाई व बेटा बेटी का नाम भी है ऐसे में अब हर किसी के जहन में एक सवाल घूम रहा है की क्या मानवेंद्र सिंह जसोल ने दूसरी शादी कर ली है ....इससे भी बड़ा सवाल ये है क्या ये शादी जाति से बाहर की है ....सोचिए जरा अगर ये सच है तो मानवेंद्र परिवार के लिए इससे बड़ा दुख कुछ नहीं ...जो इस बारे में जानता ही नहीं ....और अगर ये खबर झूठी है ....तो भी मानवेंद्र परिवार के लिए इससे बड़ा दुख कुछ नहीं कि उनको बदनाम किया जा रहा है ...लेकिन सवाल ये है क्या सच में मानवेंद्र जसोल ने शादी की है ...हम इसका खुलास करें ...उससे पहले आपको एक लेटर दिखाते हैं ...जिसको मानवेंद्र जसोल की माताजी श्रीमति शीतल कंवर, भाई भूपेंद्र सिंह जसोल, बेटे हमीर सिंह जसोल और पुत्री हर्षिनी कुमारी के नाम से लिखा गया है ....अब ये पढ़िए इसमें क्या लिखा है 


सूचना
विगत कुछ समय से सोशियल मीडिया और अन्य माध्यमों से हमारी जानकारी में आया है कि हमारे परिवार के मानवेंद्र सिंह जसोल (पूर्व सासंद एवं पूर्व विधायक) के हमारे समाज से बाहर की एक महिला के साथ संबंध है। यह भी चर्चा है कि मानवेंद्र सिंह जसोल ने उस महिला से विवाह कर लिया है।
मानवेंद्र सिंह जसोल के ऐसे किसी भी रिश्ते पर हमारे परिवार की सहमति और अनुमति नहीं है। ऐसा कोई भी निर्णय पूरी तरह से मानवेंद्र सिंह जसोल का व्यक्तिगत फैसला है और हमारा परिवार किसी भी महिला के साथ उनके विवाह अथवा रिश्ते को मान्यता नहीं देता है।


अब इस लेटर के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सच में मानवेन्द्र सिंह ने दूसरी शादी कर ली है हालांकि पीके टाइम्स इस पत्र की पुष्टि नहीं करता है और ना ये बता रहा है की मानवेन्द्र सिंह ने दूसरी शादी कर दी है बस सोशल मिडिया पर वायरल पत्र के आधार पर ही ये जानकारी आप तक पहुंचाई है..