जयपुर विद्युत विभाग की चौथी मंजिल पर लगी आग
विद्युत विनियामक भवन की चौथी मंज़िल पर लगी आग । धुआं उठना शुरू होते ही कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, बिल्डिंग खाली करनी पड़ी। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
आज जयपुर में सहकार मार्ग पर स्थित विद्युत विनियामक भवन की चौथी मंज़िल पर आग लग गई। धुआं उठना शुरू होते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते कर्मचारियों को बिल्डिंग खाली करनी पड़ी। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
चौथी मंज़िल पर जिस कमरे में आग लगी थी, वह असल में एक कॉन्फ्रेंस हॉल था, जिसे फिलहाल रिकॉर्ड रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था और जिसमें ज़रूरी दस्तावेज़ रखे हुए थे। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। प्रमुख ऊर्जा सचिव आरती डोगरा और बिजली नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
बिजली नियामक आयोग के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा- यह कॉन्फ्रेंस हॉल है। इसमें कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखा हुआ था। हालांकि रिकॉर्ड सेफ है। यह रिकॉर्ड डिजिटलाइज भी सुरक्षित रखा हुआ है। लेकिन कॉन्फ्रेंस हॉल की हालत देखते हुए कुछ दस्तावेज जलने और चेयर ऐसी जलने की स्थिति नजर आई।
रिकॉर्ड को शिफ्ट करवा लिया गया है। हमारे यहां अलार्म सिस्टम है। जैसे ही अलार्म सिस्टम ऑन हुआ तो संबंधित अधिकारी ऊपर आ गए थे। खासकर धुआ था तो खिड़कियां खोल दी गई थी। धुआ बहुत ज्यादा था जिसके कारण ऊपर का आउटलेट खोल दिया गया था ताकि धुआ बाहर निकल सके। 5 से 10 मिनट में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विद्युत विनियामक आयोग अध्यक्ष ने दावा किया कि दस्तावेज सेफ है। हालांकि चौकाने वाली बात है कि जिस चौथी मंजिल पर जी रिकॉर्ड रूम में आग लगी उसके पास किसी भी कमरे में आज यह शॉर्ट सर्किट जैसी कोई बात नजर नहीं आई। हालांकि मीडिया के सवालों के बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच करने की बात कही।
Ayush Pareek 
