मूंगफली बीज कपंनी पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा कई दिनों बाद फिर से एक्शन में हैं, चौमूं में मूंगफली बीज कंपनी पर बाबा ने छापा मारा।
राजस्थान के तेज-तर्रार कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा एक्शन मोड में दिख रहे हैं. मंत्री मीणा थोड़ दिन पहले शांत हुए लेकिन फिर से रोल में है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मूंगफली के बीज की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल ने जयपुर के चौमूं क्षेत्र में मूंगफली बीज उत्पादक कंपनियों पर अचानक छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान घटिया और निम्न गुणवत्ता वाले बीजों को लेकर गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई गई है.
कंपनियों के रिकॉर्ड चेक किए
जानकारी के अनुसार, कृषि मंत्री अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विभिन्न बीज कंपनियों के रिकॉर्ड, स्टॉक और गुणवत्ता की जांच करवाई. आरोप है कि बाजार में ऐसे मूंगफली बीज बेचे जा रहे हैं जिनमें फंगस संक्रमण की संभावना है, जिससे किसानों की फसल प्रभावित हो सकती है.
विदेश जाने वाली कई खेप रोकी
मामले में यह भी सामने आया है कि राजस्थान से विदेशों में निर्यात होने वाली मूंगफली की कई खेप गुणवत्ता संबंधी कारणों से रोकी गई हैं. बताया जा रहा है कि खराब बीज और फंगस संक्रमण की शिकायतों के बाद विभाग ने सख्ती दिखाई है.
दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल ने अधिकारियों को पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं. कृषि विभाग अब बीज उत्पादन, पैकेजिंग और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच करेगा. विभाग की कार्रवाई के बाद बीज कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
JP Sharma 
