बाड़मेर MD Drugs ‘CEO’ Arrested: 7 साल से फरार राजूराम पकड़ा, 100 करोड़ के नशे का नेटवर्क बेनकाब
राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 7 साल से फरार MD ड्रग्स तस्कर राजूराम को बाड़मेर के धोरीमन्ना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 40 हजार का इनाम था और वह खुद को नेटवर्क का ‘CEO’ बताता था। उसने राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में करीब 100 करोड़ रुपये का नशा सप्लाई किया। जांच में सामने आया कि उसने कॉर्पोरेट मॉडल पर ड्रग्स नेटवर्क खड़ा किया था, जिसमें फैक्ट्री, प्रोडक्शन और मार्केटिंग तक की जिम्मेदारियां बांटी गई थीं। इस ऑपरेशन को दिनेश एम.एन. के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक लंबे इंतजार के बाद अंतरराज्यीय MD ड्रग्स (मेफेड्रोन) तस्करी के बड़े मास्टरमाइंड को धर दबोचा है। आरोपी राजूराम उर्फ राजेश खुद को नेटवर्क का ‘CEO’ बताता था और 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। जिसे बाड़मेर के धोरीमन्ना गांव में एक झोपड़ी से उसे गिरफ्तार किया गया। इस पर 40 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। ANTF के IG विकास कुमार ने बताया कि आरोपी गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में MD ड्रग्स की सप्लाई चेन चला रहा था। अब तक करीब 100 करोड़ रुपये का जहरीला नशा बाजार में पहुंचा चुका है। उसके पास जोधपुर, बाड़मेर, जालोर और सांचौर में कम से कम 4 MD फैक्ट्रियां चल रही थीं, जहां 2-3 क्विंटल MD बनाकर प्रति किलो 15 लाख रुपये का मुनाफा कमाया जाता था।राजूराम ने ड्रग्स का कारोबार पूरी तरह कॉर्पोरेट मॉडल पर सेट किया था। खुद को ‘मार्केटिंग CEO’ बनाया, थोक विक्रेताओं से डील करता था। कोलकाता से गिरफ्तार रमेश को ‘प्रोडक्शन हेड’ बनाया, बाकी साथियों को फैक्ट्री मैनेजर और अकाउंटिंग हेड जैसी जिम्मेदारियां दीं। एजेंटों का मजबूत नेटवर्क बनाकर फैक्ट्री से सीधे थोक सप्लायर्स तक माल पहुंचता था।जांच में पता चला कि राजूराम 12 साल पहले अवैध शराब तस्करी से जुड़ा था ....उसके कई पार्टनर्स जेल गए या कंगाल हो गए, लेकिन वह हर बार बच निकलता रहा।तस्कर हर अमावस्या पर उत्तराखंड के कैंची धाम और हरिद्वार जाता था। दो महीने पहले हरिद्वार के पास ANTF से मुठभेड़ में उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन तब भी भाग निकला। तीन बार पहले पुलिस को चकमा दे चुका था...आरोपी के पिता होमगार्ड हैं, जिसकी आड़ लेकर वह बचता रहा.... अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में 6 महीने से चल रहे इस ऑपरेशन से MD के जहरीले कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है।
Hindu Solanki 
