खड़गे का मोदी पर हमला, हिमंता का पलटवार

बंगाल चुनाव में बयानबाजी तेज : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘झूठों का सरदार’ बताया। वहीं हिमंता बिस्वा सरमा ने बाबरी मस्जिद बयान पर तीखा पलटवार किया। बंगाल चुनाव में सियासी घमासान तेज।

खड़गे का मोदी पर हमला, हिमंता का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बंगाल के कूचबिहार में कहा कि नरेंद्र मोदी 'झूठों के सरदार' हैं। वह चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलते हैं। खड़गे ने कहा- अगर सरकार महिला आरक्षण लागू करना चाहती तो वह ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाए और सबसे पूछे कि इसे कैसे लागू करें? लेकिन मोदी सरकार ने पार्लियामेंट का सेशन बुलाया ताकि दिखा सके कि उसे महिला आरक्षण की परवाह है। सच तो यह है कि मोदी के खाने और दिखाने के अलग-अलग दांत हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बंगाल के ही मेदिनीपुर में कहा- आज बंगाल में कोई हुमायूं कबीर बोलता है कि यहां बाबरी मस्जिद बनाऊंगा। अरे तुम्हारा बाप की जगह है क्या। उन्होंने कहा- अरे ये पश्चिम बंगाल रबींद्रनाथ टैगोर की जमीन है। बाबर की जमीन नहीं है। लेकिन ममता दीदी के कारण कोई लफंगा भी आकर बोल सकता है कि बाबर की मस्जिद बनाऊंगा। असम में ये बोलकर देखो। तुरंत थाने जाना पड़ेगा।

चुनाव से जुड़े 5 अपडेट्स…

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुर्शिदाबाद में और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्वी मिदनापुर में रोड शो किया।
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में कहा कि इस साल ममता की खेला राजनीति का अंत होगा।
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ विजय ने पोन्नेरी में रोड शो के दौरान नए शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद दिया।
आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू ने कोयंबटूर में कहा कि DMK-कांग्रेस डिलिमिटेशन पर दक्षिण को गुमराह कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी के ‘झालमुड़ी’ खरीदने को ड्रामा बताया।