कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, कर्नाटक से खरगे-पवन खेड़ा को टिकट, राजस्थान से नीरज डांगी मैदान में

कांग्रेस ने 18 जून 2026 को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कर्नाटक से Mallikarjun Kharge, Pawan Khera और Mansoor Ali Khan को टिकट मिला है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और झारखंड के उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए गए हैं।

कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, कर्नाटक से खरगे-पवन खेड़ा को टिकट, राजस्थान से नीरज डांगी मैदान में
Neeraj dangi

कांग्रेस ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, Pawan Khera और Mansoor Ali Khan को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मध्य प्रदेश से Meenakshi Natarajan, राजस्थान से Neeraj Dangi, तमिलनाडु से Praveen Chakravarty और झारखंड से Pranav Jha को टिकट दिया गया है।

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। कर्नाटक में कांग्रेस के संख्या बल को देखते हुए पार्टी को तीन सीटें मिलने की संभावना है, जिसके चलते खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान के नामों पर मुहर लगाई गई है। राजस्थान में कांग्रेस ने एक बार फिर नीरज डांगी पर भरोसा जताया है।