सोना-चांदी हुआ और महंगा...आम आदमी तो खरीद भी नहीं सकता
सोना-चांदी के भाव कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, हर रोज उतार चढ़ाव ने आम आदमी को परेशानी में डाल रखा है, हालांकि रेट कम होने के दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है।
सोना-चांदी के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि आम आदमी खरीदना तो दूर इसको देखने की भी नहीं सोच पा रहा है. सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी इनके दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है तो कभी अचानक तेजी आ जाती है. इन कीमती धातुओं के भाव पर न केवल देश की आर्थिक स्थिति बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों की चाल का भी सीधा असर पड़ता है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजरें रोजाना के रेट पर बनी रहती हैं.

सोना खरीदने से पहले सोने के वर्तमान मूल्य की जांच जरूरी है. उपभोक्ता अपने शहर की विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में जाकर पूछताछ कर सकते हैं या फिर स्थानीय ज्वेलर्स को फोन करके नवीनतम दरों की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

गुलाबी नगरी जयपुर के सर्राफा बाजार में आज 30 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में शानदार बढ़ोतरी दर्ज हुई है. आज के रेट पढ़कर आप इन्हें बाद में खरीदने का प्लान बना सकते हैं.

आज जयपुर में शुद्ध सोने (24 कैरेट) की कीमतों में दमदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. प्रति 10 ग्राम शुद्ध सोने का भाव ₹1,51,290 था, जो कि आज ₹1,52,820 हो गया है. विभिन्न कैरेट के सोने के दामों में भी तेजी देखी गई.

24 कैरेट सोना: ₹1,52,820 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना: ₹ 1,45,540 प्रति 10 ग्राम. सोने-चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट यह संकेत देते हैं कि अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर-रुपये के विनिमय दर में कमजोर बदलाव सोने की घरेलू कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं.

चांदी के भाव में शानदार तेजी आई है. कल चांदी का भाव ₹285 प्रति ग्राम था, वहीं आज चांदी का भाव 290 रुपये हो गया है. जयपुर में प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,90,000 रुपये है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन और वैश्विक आर्थिक संकेतों के चलते आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।
JP Sharma 
