AAP में बड़ी टूट का दावा, राघव चड्ढा समेत कई सांसदों के BJP में जाने की चर्चा

Raghav Chadha ने Aam Aadmi Party छोड़कर Bharatiya Janata Party में शामिल होने का दावा किया। राज्यसभा के 7 सांसदों के समर्थन से दो-तिहाई नियम के तहत वैध मर्जर की बात कही।

AAP में बड़ी टूट का दावा, राघव चड्ढा समेत कई सांसदों के BJP में जाने की चर्चा
Raghav chadda

देश की राजनीति में हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है, जहां राघव चड्ढा ने दावा किया है कि वे आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ राज्यसभा के कई अन्य सांसदों के भी पार्टी बदलने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि चड्ढा ने दो-तिहाई से अधिक सांसदों के समर्थन का दावा करते हुए कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के तहत यह एक वैध विलय होगा। इस दौरान संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल भी उनके साथ नजर आए।

कितने सांसदों के जाने का दावा

चड्ढा के अनुसार, राज्यसभा में AAP के कुल 10 सदस्यों में से 7 सांसद इस फैसले के साथ हैं। इनमें

  • हरभजन सिंह
  • राजेंद्र गुप्ता
  • विक्रमजीत साहनी
  • स्वाति मालीवाल

जैसे नाम शामिल बताए गए हैं।

अगर यह दावा सही साबित होता है, तो राज्यसभा में AAP की संख्या घटकर सिर्फ 3 रह जाएगी—

संजय सिंह

नारायण दास गुप्ता

संत बलबीर सिंह

क्यों अहम है ‘दो-तिहाई’ का आंकड़ा

भारतीय संविधान के तहत अगर किसी दल के दो-तिहाई सदस्य किसी दूसरी पार्टी में विलय का फैसला करते हैं, तो इसे दल-बदल नहीं बल्कि वैध मर्जर माना जाता है। ऐसे में सांसदों की सदस्यता पर खतरा नहीं आता।