पश्चिम बंगाल चुनाव हिंसा: BJP कैंडिडेट पर हमला, वोटिंग के बीच बवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा, BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला। कई जगह TMC-BJP झड़प, EVM खराब होने की शिकायतें।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। हमला करने वाले लोगों की पहचान कन्फर्म नहीं है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं। उधर, राज्य में कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। कई जगह EVM खराब होने की शिकायत भी आई हैं।
पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% और तमिलनाडु में 56.81% वोटिंग हुई है।
मुर्शिदाबाद में देसी बम से हमला, हुमायूं कबीर धरने पर बैठे
मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि पुलिस टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी कर रही है। हमारे समर्थकों के साथ मारपीट की जा रही है। सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
Ayush Pareek 
