घरेलू LPG सिलेंडर महंगा, रसोई बजट पर बढ़ा बोझ; 29 रुपये की बढ़ोतरी

महंगाई के बीच आम जनता को बड़ा झटका। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 14.2 किलोग्राम सिलेंडर 942 रुपये का हो गया है। जानें नई दरें, किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर और क्या है कीमत बढ़ने की वजह।

घरेलू LPG सिलेंडर महंगा, रसोई बजट पर बढ़ा बोझ; 29 रुपये की बढ़ोतरी
Lpg

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। गैस वितरण कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि कर दी है, जिससे घरों का मासिक बजट प्रभावित होने की आशंका है।

नई दरों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 942 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को अब 339 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, फिलहाल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसका रेट 3,113.50 रुपये पर स्थिर बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू गैस की कीमतों में हुई यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर असर डालेगी। पहले से ही खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे लोगों के लिए यह अतिरिक्त खर्च चिंता का कारण बन सकता है।

गौरतलब है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की दरों के साथ-साथ परिवहन एवं अन्य लागतों के आधार पर तय की जाती हैं। ऐसे में आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमतें (शहरवार)

दिल्ली: 913.00 रुपये से बढ़कर 942.00 रुपये

पटना: 1002.50 रुपये से बढ़कर 1031.50 रुपये

हैदराबाद: 967.00 रुपये से बढ़कर 996.00 रुपये

लखनऊ: 951.00 रुपये से बढ़कर 980.00 रुपये

कोलकाता: 939.00 रुपये से बढ़कर 968.00 रुपये

चेन्नई: 928.50 रुपये से बढ़कर 957.50 रुपये

जयपुर: 916.50 रुपये से बढ़कर 945.50 रुपये

मुंबई: 912.50 रुपये से बढ़कर 941.50 रुपये

बेंगलुरु: 915.50 रुपये से बढ़कर 944.50 रुपये