Income Tax New Rules: नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 में बदल जाएंगे 16 नियम, जानिए आम आदमी पर क्या होगा असर?
Income Tax New Rules: नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 कल यानी 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे, जो कि 1961 के एक्ट की जगह लेंगे। आइए जानते हैं आम आदमी से जुड़े कुछ खास बदलावों के बारे में जिनके बारे में आप सबको अवश्य जानना चाहिए...
Income Tax New Rules: आज वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है। नया वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगा, जिसके तहत कई बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव छोटे मोटे नहीं बल्कि ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। आपने हर साल जून महीने में भरे जाने वाले 'फॉर्म 16' के बारे में अवश्य सुना होगा या भरा भी होगा लेकिन अब आपको फॉर्म 16 नहीं बल्कि 'फॉर्म 130' सुनाई देगा। यह पहले से आसान और सभी उलझनों को खत्म करने वाला होगा। दरअसल, 1 अप्रैल 2026 से देश में नया 'आयकर अधिनियम 2025' (Income Tax Act 2025) लागू होगा जिसके तहत के बदलाव होंगे। आइए जानते हैं इसके कुछ खास बदलावों के बारे में...
आयकर धाराओं में की गई कमी
आयकर अधिनियम 1961 में 800 से अधिक सेक्शन 800 थे जिसे घटाकर 536 कर दिए गए हैं। अब “ASSESSMENT YEAR” हटा दिया गया है बल्कि TAX YEAR का सिंगल कॉन्सेप्ट शुरू किया गया है। छूट (REBATE) अभी भी जारी रहेगा। अब सेक्शन 87A के तहत रिबेट ₹60,000 तक उपलब्ध है।
कुछ खास अलाउंस में बढ़ोतरी
• एजुकेशन अलाउंस: ₹100 → ₹3,000/महीना/बच्चा
• हॉस्टल अलाउंस: ₹300 → ₹9,000/महीना/बच्चा
बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद 4 मेट्रो के अलावा HRA में कुछ नए शहर जोड़े गए हैं। एम्प्लॉयर द्वारा दिए जाने वाले इंटरेस्ट-फ्री या कंसेशनल लोन के लिए टैक्स-फ्री लिमिट ₹20,000 से बढ़ाकर ₹2,00,000 कर दी गई है।
कम्प्लायंस में बदलाव (फॉर्म्स का नंबर बदला गया)
• फॉर्म 16 → फॉर्म 130
• फॉर्म 16A → फॉर्म 131
• फॉर्म 26AS → फॉर्म 168
मिल वाउचर लिमिट को पहले के ₹50 से बढ़ाकर ₹200 प्रति मील कर दिया गया है।
ITR टाइमलाइन को आसान बनाया गया
• ITR-1/2: 31 जुलाई (कोई बदलाव नहीं)
• ITR-3/4 (नॉन-ऑडिट): 31 अगस्त तक बढ़ाया गया
• अपडेटेड रिटर्न (ITR-U):
– विंडो 4 साल तक बढ़ाई गई
– डेडलाइन: 31 मार्च
• लेट फीस: ₹5,000 तक (अगर इनकम ≤ ₹5 लाख है तो ₹1,000)
PAN नियम में हुए बदलाव
एक फाइनेंशियल ईयर में ₹10 लाख से ज़्यादा के ट्रांज़ैक्शन, ₹5 लाख से ज़्यादा की गाड़ी की डीलिंग, ₹20 लाख से ज़्यादा की प्रॉपर्टी खरीदने और एक फाइनेंशियल ईयर में ₹1 लाख से ज़्यादा के रेस्टोरेंट और होटल पेमेंट के लिए PAN ज़रूरी है।
Saloni Kushwaha 
