Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड ने 12 वीं. साइंस, कॅामर्स और आटर्स का रिजल्ट किया जारी, देश की बेटियों ने मारी बाजी
Rajasthan Board 12th Result: कला संकाय में नव्या मीणा रही टॅापर, साइंस में वर्षा शर्मा की किया टॅाप तो कॅामर्स में जुड़वा भाई आयुष और पियूष अग्रवाल ने टॅाप किया।
Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं साइंस, कॉमर्स और आट्र्स तीनों संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। किशनगढ़-रेनवाल क्षेत्र से 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में लूणियावास गांव की बेटी नव्या मीणा ने कला संकाय में 99.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर टॉप किया है। सरकारी स्कूल की छात्रा नव्या मीणा ने साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। नव्या की इस ऐतिहासिक सफलता पर शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर ने फोन कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री दिलावर ने ही तीनों संकायों का रिजल्ट जारी किया।
विज्ञान में वर्षा ने मारी बाजी
जयपुर की रहने वाली वर्षा शर्मा की RBSE 12वीं साइंस में 99.20% बनीं है। वर्षा शर्मा राधा बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट है। उनके केमेस्ट्री और मैथ्स में 100 में से 100 नंबर आए है। वहीं जयपुर के दो जुड़वा भाईयों ने कॉमर्स स्ट्रीम में अच्छे नंबर हासिल किए। इनमें आयुष अग्रवाल की 97% और उनके भाई पियूष अग्रवाल की 96.4% बनी है। वे किस्टल कॉन्वेट स्कूल के स्टूडेंट है। इस बार विज्ञान विषय का रिजल्ट 96.23% रहा और 93.64% कॉमर्स का रिजल्ट रहा। कला वर्ग का रिजल्ट 97.54% रहा।
राजधानी जयपुर में कैसा रहा परिणाम?
इस साल 12वीं की परीक्षा में जयपुर के कुल 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। जयपुर में 12वीं बोर्ड विज्ञान संकाय में 39467 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें छात्र 23861 और 15606 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 39246 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, इनमें 23703 छात्र और 15543 छात्राएं शामिल हुई। जयपुर का रिजल्ट 97.82% रहा। 12वीं बोर्ड आर्ट्स संकाय में जयपुर में 47235 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें छात्र 22302 और 24933 छात्राएं शामिल थी। इनमें से 46698 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, इनमें 21978 छात्र और 24720 छात्राएं शामिल हुई। जयपुर का रिजल्ट 97.15% रहा। 12वीं बोर्ड कॉमर्स संकाय में जयपुर में 9158 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें छात्र 5945 और 3213 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 9101 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, इनमें 5898 छात्र और 3203 छात्राएं शामिल हुई। जयपुर का रिजल्ट 94.99% रहा। कुल छात्रों में 8645 स्टूडेंट्स पास हुए, इनमें 6699 की फर्स्ट, 1829 की सैकेंड और 117 की थर्ड डिवीजन बनी।
जयपुर जिले के रिजल्ट में हुआ सुधार
साल 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम में जयपुर अन्य जिलों से काफी पिछड़ा साबित हुआ था। जयपुर जिला कॉमर्स में 17वें, कला वर्ग में 26वें और विज्ञान में 26वें स्थान पर रहा था। कला वर्ग में जयपुर का परिणाम 97.53%, विज्ञान में 98.17% और कॉमर्स का 99.25% रहा था। साल 2024 के मुकाबले विज्ञान के परिणाम में 0.76%, कॉमर्स में 0.54% और कला के परिणाम में 3.06% की बढ़ोतरी हुई थी।

