1 अप्रेल से रणथम्भौर या आमेर घुमने जा रहे हैं, तो पढ़ें ये खबर

Ranthambore National Park में सफारी का नया समय लागू, मॉर्निंग 6–9:30 और इवनिंग 3–6:30 बजे। Amer Fort में हाथी सवारी सुबह 7–10:30 तक सीमित।

पर्यटन स्थलों के समय में बदलाव किया गया है. रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी का नया समय निर्धारित किया गया है, जिसमें मॉर्निंग सफारी सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक और इवनिंग सफारी दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित होगी. जयपुर के आमेर में हाथी सवारी के समय में भी बदलाव किया गया है, जो अब सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी. इन सभी बदलावों का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को सुविधा देना और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करना है. हालांकि, टोल दरों में बढ़ोतरी से आमजन पर आर्थिक भार जरूर बढ़ेगा. ऐसे में लोगों को नई व्यवस्थाओं के अनुसार अपनी दिनचर्या और यात्रा की योजना बनानी होगी.