जयपुर में डॉक्टर की पहचान चोरी कर 4 करोड़ से ज्यादा का लोन फ्रॉड, FIR दर्ज

Jaipur के SMS Hospital के डॉक्टर के साथ 4.37 करोड़ का फाइनेंशियल फ्रॉड। PAN कार्ड का दुरुपयोग कर 36 फर्जी लोन लिए गए, पुलिस जांच में जुटी।

जयपुर में डॉक्टर की पहचान चोरी कर 4 करोड़ से ज्यादा का लोन फ्रॉड, FIR दर्ज
Fraud

Jaipur के SMS Hospital में कार्यरत एक डॉक्टर के साथ बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड सामने आया है। उनकी पहचान का दुरुपयोग कर करीब 4.37 करोड़ रुपये के 36 अलग-अलग लोन ले लिए गए।

जब डॉक्टर ने अपनी CIBIL रिपोर्ट चेक की, तो उसमें दर्ज लोन डिटेल्स देखकर वह हैरान रह गए।

PAN कार्ड का दुरुपयोग कर लिया लोन

पीड़ित डॉक्टर ने Gandhi Nagar Police Station में FIR दर्ज करवाई है।

शिकायत के अनुसार, उनके PAN नंबर के जरिए फर्जी तरीके से कई लोन अकाउंट खोले गए। रिपोर्ट में दर्ज किसी भी लोन से उनका कोई संबंध नहीं है, जिससे साफ है कि उनकी पहचान चोरी कर फ्रॉड किया गया।

कई बड़े बैंकों से लिया गया लोन

CIBIL रिपोर्ट के अनुसार, ठगों ने अलग-अलग बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से लोन लिया। इनमें HDFC Bank, Citibank, Canara Bank, State Bank of India, Bank of Baroda और Bajaj Finance शामिल हैं।

इन सभी के जरिए करीब 36 लोन अकाउंट बनाए गए, जिनकी कुल रकम 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

पहचान की चोरी से किया गया फ्रॉड

डॉक्टर का कहना है कि रिपोर्ट में कई ऐसी व्यक्तिगत जानकारियां भी दर्ज हैं, जो उनकी नहीं हैं। इससे शक है कि किसी ने उनकी पहचान (खासकर PAN कार्ड) का दुरुपयोग कर यह फर्जीवाड़ा किया है।

यह भी आशंका जताई जा रही है कि ठग ने CIBIL अकाउंट बनाकर खुद ही ईमेल के जरिए जवाब देना शुरू कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि समान नाम और PAN नंबर का इस्तेमाल कर यह धोखाधड़ी की गई है। हैरानी की बात यह है कि इन लोन की किस्तें भी नियमित रूप से जमा कराई जा रही हैं।

अब पुलिस सभी लोन अकाउंट की डिटेल निकालकर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।