गहलोत का पलटवार“मेरे बेटे ने CM हाउस में नहीं रहा”, भजनलाल पर साधा निशाना

Ashok Gehlot ने Bhajanlal Sharma के बयान पर पलटवार करते हुए कई सवाल उठाए। Jaipur में बोले- यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है।

राजस्थान की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है… बयान आया तो पलटवार भी जोरदार हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा के बयान पर तीखा जवाब देते हुए कई बड़े सवाल खड़े कर दिए। जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर पलटवार किया। गहलोत ने कहा कि “हमें कौन पूछ रहा है, इसकी चिंता मुख्यमंत्री को नहीं करनी चाहिए, ये हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है।” सीएम द्वारा उनके बेटे को लेकर दिए गए बयान पर गहलोत ने साफ किया कि उनका बेटा कभी मुख्यमंत्री निवास में नहीं रहा। उन्होंने कहा कि बेटे को अलग मकान किराए पर दिलाया गया था और वह वहीं रहता था। दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में जमवारामगढ़ में गहलोत पर तंज कसते हुए कहा था कि आजकल दिल्ली में उन्हें कोई पूछ नहीं रहा, जिस पर अब गहलोत ने करारा जवाब दिया है।