जयपुर में IPL टिकट विवाद: स्टूडेंट्स का फूटा गुस्सा

Sawai Mansingh Stadium में IPL मैच से पहले ₹500 टिकट को लेकर विवाद बढ़ा। छात्रों ने कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL मैचों से पहले टिकट वितरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 25 अप्रैल से शुरू हो रहे मुकाबलों के बीच छात्रों के लिए ₹500 में टिकट देने की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स स्टेडियम गेट पर पहुंच गए। शुरुआत में कुछ टिकट बांटे गए, लेकिन अचानक विंडो बंद कर दी गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि टिकटों की कालाबाजारी की जा रही है और उन्हें जानबूझकर वंचित किया जा रहा है। गुस्साए छात्रों ने बैनर फाड़ दिए और जमकर नारेबाजी की। स्थिति को संभालने के लिए मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन छात्र मुख्य गेट पर बैठकर विरोध करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी, लेकिन छात्रों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें टिकट नहीं मिलते, उनका विरोध जारी रहेगा।