AIIMS जोधपुर के पूर्व छात्र ने UPSC में किया कमाल, डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर AIR-1

Anuj Agnihotri, AIIMS Jodhpur के पूर्व छात्र, ने Union Public Service Commission सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा निवासी अनुज ने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई।

AIIMS जोधपुर के पूर्व छात्र ने UPSC में किया कमाल, डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर AIR-1
Anuj Agnihotri

राजस्थान के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जोधपुर के आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस AIIMS जोधपुर के पूर्व छात्र डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। यह उपलब्धि उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में हासिल की।

अनुज अग्निहोत्री मूल रूप से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई पूरी की और 2023 में मेडिकल डिग्री प्राप्त की। डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया और UPSC की तैयारी शुरू की।

बताया जाता है कि अनुज पहले ही दिल्ली, अंडमान और निकोबार सिविल सर्विस में चयनित हो चुके थे और प्रशिक्षण के दौरान भी उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास के बाद उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली UPSC में पहला स्थान हासिल किया।

UPSC के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के तीन कठिन चरणों के बाद कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं (IAS, IPS, IFS आदि) के लिए चयनित किया गया।

डॉक्टर से प्रशासनिक सेवा तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। सीमित संसाधनों और लगातार प्रयास के दम पर उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर राजस्थान और AIIMS जोधपुर का नाम रोशन किया है।