जानें कौन होगा इस देश का नया शिक्षा मंत्री...अगला शिक्षा मंत्री तय करने में जुटी सरकार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक विवाद और जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद दिया इस्तीफा। जानिए कौन होगा देश का अगला शिक्षा मंत्री और क्या है राजनीतिक हलचल।

जानें कौन होगा इस देश का नया शिक्षा मंत्री...अगला शिक्षा मंत्री तय करने में जुटी सरकार

New Education Minister: काफी दिनों से चल रहे हैं जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। नीट पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। जंतर मंतर पर लाखों की संख्या में छात्र पहुंचे थे। उनकी पहले मांगती धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। जिन्होंने आज अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि युवाशक्ति ही देश की असली ताकत है और पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम को देखकर मन दुखी हो गया।

राजनीतिक गलियारों में सस्पेंस कौन होगा अगला शिक्षा मंत्री?

धर्मेंद्र प्रधान के अचानक इस्तीफे के बाद दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में खामोशी के साथ-साथ हलचल भी तेज हो गई है। सरकार के सामने इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती देश के इस सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण मंत्रालय को संभालने के लिए एक मजबूत और बेदाग चेहरे को आगे लाने की है। सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि सरकार इस बार किसी चौंकाने वाले या बेहद अनुभवी चेहरे को शिक्षा मंत्रालय की कमान सौंप सकती है। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है, लेकिन जल्दी आपको नए शिक्षा मंत्री देखने को मिल जाएंगे। 

छात्रों और विपक्ष की नजरें टिकीं

जंतर-मंतर के आंदोलन और इस बड़े इस्तीफे के बाद छात्र संगठन और विपक्षी दल पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गए हैं। अब देखना यह होगा कि सरकार नए शिक्षा मंत्री के रूप में किसे चुनती है और क्या नया नेतृत्व देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं की साख को वापस बचा पाएगा या नहीं।