राजस्थान के मंत्री संजय शर्मा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, निवेश के नाम पर ठगी की कोशिश, खुद मंत्री ने किया अलर्ट

राजस्थान के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट से लोगों को निवेश और पैसे कमाने के नाम पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। मंत्री ने लोगों से ऐसे संदेशों से सावधान रहने, किसी भी लिंक पर क्लिक न करने और फर्जी प्रोफाइल को रिपोर्ट करने की अपील की है।

राजस्थान के मंत्री संजय शर्मा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, निवेश के नाम पर ठगी की कोशिश, खुद मंत्री ने किया अलर्ट

साइबर ठग अब नेताओं की पहचान का भी गलत इस्तेमाल करने लगे हैं। इस बार शातिर ठगों ने वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के नाम और फोटो का उपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना लिया है। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को पैसे कमाने, निवेश योजनाओं में शामिल होने और अलग-अलग ग्रुप जॉइन कराने के नाम पर मैसेज भेजे जा रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री संजय शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि इस फर्जी अकाउंट का उनसे कोई भी संबंध नहीं है और इसके जरिए भेजे जा रहे किसी भी संदेश, लिंक या निवेश प्रस्ताव पर भरोसा न करें।


'मेरे नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है'

मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित किया जा रहा है, जो लोगों को विभिन्न निवेश योजनाओं और अन्य गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसे मैसेज मिलने पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल या वित्तीय जानकारी साझा न करे, क्योंकि यह साइबर ठगी का हिस्सा हो सकता है।

फर्जी प्रोफाइल को तुरंत करें रिपोर्ट

संजय शर्मा ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को उनके नाम से कोई संदिग्ध मैसेज या प्रोफाइल दिखाई दे तो उसे तुरंत Report और Block करें, ताकि साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके और दूसरे लोग भी ठगी का शिकार होने से बच सकें।

साइबर अपराधियों के नए हथकंडे

विशेषज्ञों के मुताबिक साइबर ठग अब नेताओं, अधिकारियों और प्रसिद्ध लोगों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। इसके बाद निवेश, लॉटरी, सरकारी योजना या पैसे कमाने का लालच देकर बैंकिंग और निजी जानकारी हासिल कर ठगी को अंजाम दिया जाता है। ऐसे मामलों में किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या पैसे ट्रांसफर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें।

देश-दुनिया की हर बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए PK TIMES के साथ। हमारी टीम हर पल आपको सटीक, तेज और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार है। राजनीति से लेकर जन सरोकार सहित हर महत्वपूर्ण अपडेट अब एक ही प्लेटफॉर्म पर। PK TIMES ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और कहीं भी,कभी भी खबरों से अपडेट रहें।