Rajasthan ASP Transfer: राजस्थान में 49 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट में कई अहम जिम्मेदारियां बदलीं
Rajasthan ASP Transfer: राजस्थान सरकार ने 49 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए हैं। जयपुर कमिश्नरेट में 6 एडिशनल DCP बदले गए। जानें किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी।
Rajasthan ASP Transfer: राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 49 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से गुरुवार देर रात जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण जिलों, अपराध अनुसंधान शाखाओं और जयपुर कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना माना जा रहा है।
जयपुर कमिश्नरेट में बदले 6 एडिशनल DCP
तबादला सूची के अनुसार जयपुर कमिश्नरेट के भीतर छह एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई अनुभवी अधिकारियों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
समीर दुबे को मिली मुख्यमंत्री सतर्कता की जिम्मेदारी
अब तक जयपुर ट्रैफिक में कार्यरत रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता (CM Vigilance) में नियुक्त किया गया है। उन्हें अनुभवी अधिकारी माना जाता है और उनकी नई तैनाती को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है।




रजनीश पूनिया बने एडिशनल DCP वेस्ट
जयपुर ग्रामीण में तैनात रजनीश पूनिया का तबादला कर उन्हें जयपुर कमिश्नरेट का एडिशनल डीसीपी वेस्ट बनाया गया है। पश्चिमी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
नीरज पाठक को मिली जयपुर ग्रामीण की कमान
एडिशनल डीसीपी नॉर्थ के पद पर कार्यरत नीरज पाठक को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण नियुक्त किया गया है। नॉर्थ क्षेत्र में रहते हुए उन्होंने कई चर्चित मामलों का खुलासा किया था।
आलोक सिंघल संभालेंगे नॉर्थ क्षेत्र
आलोक सिंघल को जयपुर कमिश्नरेट का एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बनाया गया है। इससे पहले वे जयपुर के साउथ और ईस्ट क्षेत्र में सेवाएं दे चुके हैं। शहर की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण का उनका अनुभव देखते हुए उन्हें इस संवेदनशील क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला अपराध अनुसंधान सेल की जिम्मेदारी मनराज मीणा को
तबादला सूची में मनराज मीणा को महिला अपराध अनुसंधान सेल (पश्चिम), जयपुर कमिश्नरेट का एडिशनल एसपी/डीसीपी बनाया गया है। वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम, जांच और त्वरित कानूनी कार्रवाई से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी
पुलिस विभाग का मानना है कि इन तबादलों से विभिन्न जिलों और कमिश्नरेट क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों से अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

