आमेर में किले तक जीप ले जाने को लेकर विवाद, ड्राइवर ने गाइड पर चाकू से किया हमला
जयपुर के आमेर में आमेर किले तक जीप ले जाने को लेकर ड्राइवर और गाइड के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि जीप ड्राइवर आजम ने साथी नाजिश के साथ मिलकर गाइड मनीष सोनी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
जयपुर के आमेर में जीप ड्राइवर और गाइड के बीच गाड़ी को आमेर किले तक ले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद जीप ड्राइवर आजम ने अपने साथी नाजिश के साथ मिलकर गाइड मनीष सोनी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मनीष के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे मावठा सरोवर के पास हुई।
किले तक जीप ले जाने को लेकर हुआ विवाद
आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गौतम के अनुसार, मावठा सरोवर के पास जीप ड्राइवर आजम और गाइड मनीष सोनी के बीच गाड़ी को आमेर किले तक ऊपर ले जाने को लेकर विवाद हुआ था।
कहासुनी के दौरान मामला बढ़ गया और आरोप है कि आजम ने अपने साथी नाजिश के साथ मिलकर मनीष पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल गाइड को SMS अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद घायल मनीष सोनी को इलाज के लिए SMS अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग
चाकू से हमले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आमेर थाने पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

