Sikar Crime: Instagram पर दोस्ती, फिर महिला से रेप का आरोप; ब्लैकमेल कर जेवरात और रुपए हड़पे

सीकर में 28 वर्षीय महिला ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक पर दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेल कर रुपए व जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sikar Crime: Instagram पर दोस्ती, फिर महिला से रेप का आरोप; ब्लैकमेल कर जेवरात और रुपए हड़पे

सीकर में 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल कर रुपए व जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने उस पर मिलने के लिए दबाव बनाया और करीब 15 दिन पहले घर में अकेली होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Instagram पर भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक युवक की रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाना शुरू किया।

महिला के मना करने के बावजूद युवक लगातार उस पर मिलने के लिए दबाव बनाता रहा।

घर पर अकेली थी महिला, रेप का आरोप

महिला के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले आरोपी युवक उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। उस समय घर पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

ब्लैकमेल कर जेवरात और रुपए हड़पने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद युवक ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके जरिए आरोपी ने महिला से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी हड़प ली। आरोप है कि इसके बाद भी वह महिला को लगातार परेशान करता रहा।

परेशान होकर महिला ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।