बाड़मेर हादसा: 36 बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर फरार
Barmer के Baytu में NH-25 पर स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मारी, 6–10 बच्चे घायल। पुलिस जांच जारी।
नेशनल हाईवे-25 पर एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। बच्चों को स्कूल ले जा रही प्राइवेट बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 से 10 बच्चे घायल हुए हैं। बस में कुल 36 बच्चे सवार थे। घटना बायतु पेट्रोल पंप के पास आज सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घायलों को तुरंत बायतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 बच्चों को बालोतरा रेफर किया गया है।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Saloni Kushwaha 
