CJP Protest: अभिजीत दीपके का दावा- आज रात हो सकती है कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, समर्थकों से आंदोलन जारी रखने की अपील

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि संगठन के कार्यकर्ताओं की आज रात गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने समर्थकों से आंदोलन जारी रखने की अपील की। पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

CJP Protest: अभिजीत दीपके का दावा- आज रात हो सकती है कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, समर्थकों से आंदोलन जारी रखने की अपील
Abhijit Dipke

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उन्हें मिली नई जानकारी के अनुसार संगठन के कार्यकर्ताओं को आज रात गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने आंदोलन में शामिल समर्थकों और कार्यकर्ताओं से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने और आंदोलन जारी रखने की अपील की है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि संगठन के नेताओं या कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाता है, तब भी आंदोलन नहीं रुकना चाहिए। उनका कहना था कि आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा अभियान है।

उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा, "जब हम पिछले 35 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं, तो गिरफ्तारी की जरूरत क्यों पड़ रही है?" दीपके ने दावा किया कि आजाद भारत के इतिहास में शायद ही कभी इतना लंबा और पूरी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला हो।

CJP का आंदोलन नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने, परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी है। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हालांकि, संभावित गिरफ्तारी को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।